PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली एवं पारस चौधरी आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक बाली, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं थानाधिकारी परबतसिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना बाली, जिला पाली के नेतृत्व में हुई नकबजनी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए वारदात को सरसब्ज करने के लिये एक विशेष टीम गठित की गई।
घटना का सारांशः- दिनांक 15.06.2026 को प्रार्थी दिनेश कुमार पुत्र समाराम सिरवी उम्र 33 साल पेशा प्राईवेट नौकरी निवासी रडावा बाली, जिला पाली ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 14.06.22026 को मेरी पत्नि घर के बाहर दोनो गेट के लॉक लगाकर मेरी माताजी को अपने खेत मे मंदिर पर बैठी को खाना देने के लिये खेत में गई हुई थी। तब अज्ञात व्यक्तियो ने मौका देखकर मेरे घर में घुसकर सोने-चांदी के गहने तथा रोकड रूपये चौरी की वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 95 दिनांक 15.06.2026 धारा 305 (ए), 331 (3) बीएनएस 2023 पुलिस थाना बाली जिला पाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
विशेष टीम की कार्यवाहीः गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरो को चैक किये गये, घटनाक्रम को मध्यनजर रखते हुए कड़ी मेहनत व लग्न एंव कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए मुखबीर तंत्र, आसुचना संकलन, तकनीकी सहयोग से रडावा बाली में हुई नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए, नकबजनी का आरोपी चन्दु उर्फ भाईका को गिरफतार किया जाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उक्त मुलजिम द्वारा दिन में घर से चोरी कर नकबजनी की वारदात कबूल की है।
गठित टीमः-
1. परबतसिहं निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
2. गणपतसिंह सउनि. पुलिस थाना बाली, जिला पाली (विशेष भूमिका)
3. अल्ताफ खॉ हैड कानि.759 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
4. सत्येन्द्र कानि. 1510 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
5. कृष्ण कुमार कानि. 1389 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
6. दिनेश कानि. 1837 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
7.गिरिराज कानि. 1876 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
8. ल हनुमानाराम कानि. 441 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
9.गोविन्द कानि. 1850 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
10. अजयपालसिंह कानि.251 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
गिरफ्तारश्दा अभियुक्त का विवरण:-चन्दु उर्फ भाईका पुत्र श्री बाबुराम उर्फ नाथुराम जोगी उम्र 20 साल निवासी खारा फली बसंतगढ पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही राज
फरार अभियुक्त का विवरणः-
भैराराम पुत्र रामाराम जोगी निवासी पंचायत गली नाणा पुलिस थाना नाणा जिला पाली राज

