PALI SIROHI ONLINE
जल संरक्षण संकल्प: बाली में ‘वंदे गंगा अभियान’ के तहत मिठडी बांध पर कार्यक्रम आयोजित
बाली। राज्य सरकार के आदेशानुसार जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे ‘वंदे गंगा अभियान’ के तहत आज बाली क्षेत्र के मिठडी बांध पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने जल की एक-एक बूंद को सहेजने और आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में जल संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
श्री रोहित सिरवी Aen
नीतू कूरडिया Jen
श्री गजेंद्र सिंहAAO
महेंद्र सिंह राणावत बीजापुर
गोरधन सिंह सादू
सुरेंद्र सिंह राणावत (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला पाली)
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन का असली आधार है और आने वाली पीढ़ियों के सुनहरे भविष्य के लिए जल स्रोतों का संरक्षण बेहद जरूरी है। राज्य सरकार के ‘वंदे गंगा अभियान’ के तहत मिठडी बांध पर जुटे सभी प्रभागियों ने न केवल स्वयं पानी बचाने की शपथ ली, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की बात कही।


