PALI SIROHI ONLINE
IIFL फाउंडेशन और सृष्टि सेवा समिति के तत्वाधान में सखियों की बाडी के केंद्रों पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
IIFL फाउंडेशन और सृष्टि सेवा समिति के तत्वाधान के अंतर्गत क्लस्टर कोयलवाव में विगत 8वर्षों से सखियों की बाडी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है जिसमें भील बस्ती, कुंडा लिया फली , निचला कोलवाडा फली, सखियों की बाडी केंद्रों पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें केंद्रों पर पढ़ने वाली बालिकाओं के समस्त मातृशक्ति माताओं ने भाग लिया गया था केंद्रों पर स्वागत और परिचय कार्यक्रम रखा गया जिसमें दक्षा शिक्षिका द्वारा तिलक लगाकर और गुड़ खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकारों के लिए चर्चा की गई, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए महिला की समस्याओ पर जागरूकता बढ़ाने के लिए सरल संदेश दिया केंद्र पर माताओं ने बच्चों ने दक्षा शिक्षिका द्वारा रंगोली बनाई गई जिसमे बच्चों की पढ़ाई की स्थिति को बताना माता से चर्चा की गई मां बेटी के साथ में खेल गतिविधि की गई इसमे चम्मच नींबू खेल रस्साकसी छोटी दौड़ प्रतियोगिता माता से बातचीत की महिलाओं के अधिकारों के बारे में लड़कियों की शिक्षा का महत्व , बाल विवाह से बचाव महिलाओं का आत्मविश्वास पर चर्चा की गई खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली माता तथा बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया अंतिम में माताओं का धन्यवाद किया गया। आज के कार्यक्रम में ब्लॉक बाली पिंडवाड़ा के क्लस्टर हेड शांताराम व दाराराम दक्षा शिक्षिका बसंती कुमारी , कंचन कुमारी, सफ़ीराम और समस्त बालिकाओं और समस्त माताओं की उपस्थिति रही।
धन्यवाद

