• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली में मन्दिर चोरी एवं वाहन चोरी के दो प्रकरणो में 04 गिरफतार, चांदी के छत्र व मुकुट एवं एक मोटरसाईकिल बरामद, आदतन नकबजन उदाराम, रामाराम, जेकेश, दीताराम गिरफतार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में,  चैनसिहं महेचा अति. पुलिस अधीक्षक बाली एवं  पारसराम चौधरी वृताधिकारी वृत बाली के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना बाली के नेतृत्व में क्षेत्र में बढ़ रही चोरी, नकबजनी की वारदातो का खुलासा करने हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया।

घटना का विवरण 01. दिनांक को प्रार्थी  घनश्यामसिहं निवासी रडावास पुलिस थाना सिरियारी हाल अकावा कॉलोनी बाली पुलिस थाना बाली जिला पाली द्वारा पेश रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 90 दिनांक 09.06.2026 धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। 02. दिनांक 16.06.2026 को प्रार्थी  सुरेश भारती उर्फ सुमेर भारती पुत्र सरदार भारती उम्र 60 वर्ष निवासी बरवा जाव बाली हाल पुजारी वैधनाथ महादेव मन्दिर बाली द्वारा पेश रिपोर्ट पेश प्रकरण संख्या 99 दिनांक 16.06.2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस 2023 पुलिस थाना बाली जिला पाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

गठीत टीम द्वारा किये गए प्रयास उक्त प्रकरण को सरसब्ज करने हेतु टीमों का गठन किया जाकर गठित टीमों द्वारा उक्त घटनाक्रम मन्दिर चोरी का होकर आमजन की आस्था होने से आमजन में फैले रोष के मध्यनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ कड़ी मेहनत, लग्न व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए घटनाकम से जुडे हुए समस्त पहलुओ व महत्वपूर्ण जानकारियो का संकलन किया गया। टीम सदस्यों द्वारा बिना समय गंवाये तत्काल प्रभाव से हल्का क्षेत्र में बढ़ती हुई चोरी नकबजनी की वारदातो को उच्चधिकारीयो के निर्देशानुसार गंभीरता से लिया जाकर मुखबीर मामुर कर पम्परागत पुलिस के तरीका, पुर्व चालानशुदा आरोपियों का चिन्हित कर व तकनिकी सहायता से नकबजनी की वारदातों में वांछित मुलजिमो को दस्त्याब कर गहनता से पुछताछ की गई तो हल्का क्षेत्र में वाहन चोरी व मन्दिर चोरी की वारदाते करना स्वीकार किया। बाद अनुसंधान प्रकरण संख्या 90/2026 में मुलजिम दीताराम को एवं प्रकरण संख्या 99/2026 में मुलजिम उदाराम, रामाराम, जेकेश को गिरफतार कर मुलजिमानो के कब्जे से माल मसरूका मोटरसाईकिल व मन्दिर चोरी का माल मशरूका दो चांदी के मुकुट व चार छत्र बरामद किये गये।

गठित टीमः-
1. परबतसिहं निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
2. नरसिहंलाल सउनि. पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
3 रूपसिहं मीना सउनि. पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
4.  कमल कुमार सउनि. पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
5. हीना हैड कानि 449 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
6. शंकरलाल कानि 1863 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
7 शंकरलाल कानि 1852 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
8.  नरेश कुमार कानि 1832 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
9.  सुमेर बेनीवाल कानि न. 880 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
10. दिनेश कुमार कानि. 1837 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
11. जितेन्द्र कुमार कानि 1840 पुलिस थाना बाली, जिला पाली

।गिरफ्तार शुदा अभियुक्त का विवरण :-
1.उदाराम पुत्र मोतीराम गरासिया उम्र 29 वर्ष निवासी मोजरा पुलिस थाना बेकरीया जिला उदयपुर (राज०)।
2.रामाराम पुत्र मुगलाराम गरासिया उम्र 21 वर्ष निवासी मोजरा पुलिस थाना बेकरीया जिला उदयपुर (राज०)।
3.जेकेश पुत्र भुबाराम गरासिया उम्र 19 वर्ष निवासी वरली पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही (राज०) ।
4.दीताराम पुत्र मुंगलाराम उम्र 21 वर्ष निवासी नाडीया फली मालवा का चोरा पुलिस थाना बेकरीया जिला उदयपुर (राज०)।

Previous Post

सेवाडी में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत बोले-आमजन का हर कार्य समय पर हो यही सरकार की प्राथमिकता

Next Post

पाली-अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरुद्ध पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन की प्रभावी कार्यवाही

Next Post
पाली-अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरुद्ध पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन की प्रभावी कार्यवाही

पाली-अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरुद्ध पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन की प्रभावी कार्यवाही

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page