PALI SIROHI ONLINE
महाराणा प्रताप सेवा समिति बाली के तत्वाधान में दिनांक 17.06.25 को महाराणा प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों के जयंती मनाने के शुभ अवसर निमित बाली में महाराणा प्रतापजी स्मारक, पृथ्वीराजजी चौहान स्मारक, छत्रपति शिवाजी स्मारक, वीर दुर्गादासजी राठौड़ स्मारक चारों स्मारक स्थलों का कलर ,रोशनी एवं भगवाकरण किया गया। समिति के संयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती के दिन साधु संतों की निश्रा में भव्य शोभा यात्रा बाली मुख्य बाजार से बाली नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महाराणा प्रताप चौक पर समापन होगी।


