• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली में महाराणा प्रताप सेवा समिति द्वारा महापुरुषों की जयंती मनाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली में भगवाकरण , रोशनी के साथ शोभायात्रा के साथ मनाई गई चार महापुरुषों की जयंती


महाराणा प्रताप सेवा समिति बाली के तत्वाधान में साधु संतों की निश्रा एवं संरक्षक अमृत परमार पूर्व विधायक की उपस्थिति में चार महापुरुषो ( महाराणा प्रताप जयंती, पृथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी, वीर दुर्गादास राठौड़) की जयंती बाली नगर में शोभायात्रा के साथ मनाई गई। संयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि शोभयात्रा में संत सुरेन्द्रनाथ कृपलानी, साध्वी डॉ संतोष बाईसा, संरक्षक अमृत परमार , राजपूत चौहान समाज अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान , विजय सिंह माली, वनाराम जनवा, एकल विद्यालय नरेन्द्र अतिथि स्वरूप उपस्थित रहे एवं इन सभी का उद्बोधन रहा। शोभायात्रा में सैकड़ों हिंदू धर्म प्रेमियों एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

शोभायात्रा मुख्य बाजार से शुभारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्रताप चौक पर समापन हुई। शोभायात्रा में महापुरुषों की प्रतिमा को गाड़ियों में सजाया गया।

शोभायात्रा में वीर दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा , पृथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी स्मारकों पर माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा को सफल बनाने में नरेन्द्र परमार, महावीर सिंह देवड़ा, वना राम चौधरी, सुरेश कंसारा , अमित देवगन, ओम वैष्णव, नरेश वर्मा,छगन प्रजापत, नीरज गर्ग, जितेंद्र देवासी, गवेंद्रसिंह राणावत, नरेन्द्र सिंह चौहान, प्रकाश त्रिवेदी, सुरेश रावल , अमित माथुर , मातृशक्ति सीता कंवर, संतोष पूरी, डूंगर पूरी, शारदा बाई एवं सभी सदस्य बंधुओं एवं मातृ शक्ति का सहयोग रहा

Previous Post

तखतगढ़ के राजपुर में अवैध रूप से देसी शराब रखने का मामला दर्ज

Next Post

मरूभूमि में खजूर की खेती का कमाल: 270 पौधों से बदली किसान की तकदीर,मंत्री बोले- “जल संरक्षण और जीरो बजट फार्मिंग का यह मॉडल प्रदेश के लिए प्रेरणा

Next Post
मरूभूमि में खजूर की खेती का कमाल: 270 पौधों से बदली किसान की तकदीर,मंत्री बोले- “जल संरक्षण और जीरो बजट फार्मिंग का यह मॉडल प्रदेश के लिए प्रेरणा

मरूभूमि में खजूर की खेती का कमाल: 270 पौधों से बदली किसान की तकदीर,मंत्री बोले- "जल संरक्षण और जीरो बजट फार्मिंग का यह मॉडल प्रदेश के लिए प्रेरणा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page