• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली-मिरगेश्वर की महिला से लूट के आरोपी गिरफ्तार, बाली विधायक राणावत व मिरगेश्वर सरपंच चौहान ने पुलिस कार्यवाही की की सराहना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 29, 2026
in Local
0
बाली-मिरगेश्वर की महिला से लूट के आरोपी गिरफ्तार, बाली विधायक राणावत व मिरगेश्वर सरपंच चौहान ने पुलिस कार्यवाही की की सराहना

PALI SIROHI ONLINE

बाली पुलिस की बड़ी सफलता (सरहद करनवां) में दिनदहाड़े दम्पति से हुई लूट की वारदात का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार- पुलिस थाना बाली व साईबर सैल की संयुक्त बड़ी कार्यवाही।दम्पति के साथ जेवरात, मोबाईल व मोटर साईकिल लूट की वारदात का पर्दाफाश कर 03 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।- तीन अभयस्त आदतन लुटेरे सरगना राहुल नायक सहित 02 अन्य अभियुक्त उमेश नायक, जब्बरचन्द उर्फ जब्बराराम गिरफतार।- सरगना राहुल नायक पुलिस थाना जैतारण जिला ब्यावर में लूट की वारदात में 01 साल से चल रहा था फरार

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, चैनसिहं महेचा अति. पुलिस अधीक्षक बाली एवं पारसराम चौधरी वृताधिकारी वृत बाली के निकटतम सुपरविजन में  परबतसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बाली व गौतम आचार्य सउनि प्रभारी साईबर सैल पाली के नेतृत्व में क्षेत्र में बढ़ रही चोरी, नकबजनी व कंठी लूट की वारदातो का गम्भीरता से लेते हुए उक्त वारदातों को खुलासा करने हेतु थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें।

पाली एसपी ओर बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वह बाली वृत्त अधिकारी के नेतृत्व में बाली पुलीस द्वारा की गई सराहनीय कार्यवाही की बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं व मिरगेश्वर सरपंच छेल सिंह चौहान सहित ग्रामीणों ने बाली पुलिस की सराहना की, पुलिस की सक्रियता से आरोपी पकड़े गए

घटना का विवरण दिनांक 11.06.2026 को परिवादी सकाराम पुत्र डायाराम जणवा चौधरी उम्र 40 साल पैशा खेती निवासी बेरा खारडा वाला (नवा अरट) सोनवा बांध रोड, मिरगेश्वर पुलिस थाना बाली जिला पाली द्वारा एक रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 10.6.2026 को मैं व मेरी पत्नि मन्जु व मेरी छोटी पुत्री पायल तीनो ही एक मोटरसाईकिल पर गांव मिरगेश्वर से डूंगरली गांव में पुष्कर प्रसादी में गये थे, वहां से काम निपटाकर वापस दोपहर करीबन 2 बजे तीनो ही मोटरसाईकिल पर गांव डूंगरली से मिरगेश्वर आ रहे थे कि सोनवा बांध रोड पर, डोवाराम मेघवाल के खेत के सामने पहुंचे कि हमारे पीछे से एक मोटर साईकिल पर तीन जने आये, मेरी मोटरसाईकिल के आडे फिरे रास्ता रोका तथा मेरी मोटरसाईकिल के लात मारकर नीचे गिरा दिया तथा दो जनो ने मुझे जान से मारने की नियत से लोहे के क्लीप व कडे से मेरे साथ मारपिट की जिससे मेरे मुंह, सिर व अन्य जगह जगह पर चोटे आयी तथा मेरी पत्नि के गले में पहनी हुई सोने की कंठी को चाकु से काटकर तथा कानो के झूमर झेला सोने के सोने का मंगल सूत्र, खिंचकर व मोबाईल फोन, दो हजार रुपये, लूट कर ले लिये तथा मैरी स्पलेण्डर मोटरसाईकिल नंबर जीजे 21 एएन7753 को भी लूट कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 91 दिनांक 11.06.2026 धारा 309 (6)/3(5) बीएनएस पुलिस थाना बाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

गठित टीम द्वारा किये गए प्रयास उक्त प्रकरण को सरसब्ज करने हेतु वृत स्तर पर टीमों का गठन किया जाकर गठित टीमों द्वारा उक्त घटनाक्रम लूट का होने से प्रकरण की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुये टीम के सदस्यो द्वारा कड़ी मेहनत, लग्न व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए घटनाकम से जुडे हुए समस्त पहलुओ व महत्वपूर्ण जानकारियो का संकलन किया गया। टीम सदस्यो द्वारा बिना समय गंवाये तत्काल प्रभाव से हल्का क्षेत्र में बढ़ती हुई चोरी नकबजनी व लूट की वारदातो को उच्चधिकारीयो के निर्देशानुसार गंभीरता से लिया जाकर सीसीटीवी कैमरे चैक कर, पम्परागत पुलिस के तरीका एवं पुर्व चालानशुदा आरोपियों का चिन्हित कर व तकनिकी सहायता से संदीग्ध मुलजिमानों को दस्त्याब कर गहनता से पुछताछ की गई तो हल्का क्षेत्र में लूट की वारदात करना स्वीकार किया। बाद अनुसंधान मुलजिमानो राहुल नायक, उमेश नायक, जब्बरचन्द उर्फ जब्बराराम को प्रकरण संख्या 91 दिनांक 11.06.2026 धारा 309(6), 311, 313, 111 (1) (i) (ii) / 3 (5) बी.एन.एस पुलिस थाना बाली जिला पाली में गिरफतार किया जाकर प्रकरण की वारदात मे बरामदगी हेतु गहनता से अनुसंधान जारी है। मुलजिम राहुल पुलिस थाना जैतारण व बर जिला ब्यावर के प्रकरणो में बाद वाका 01 साल से फरार चल रहा है। उक्त वारदात को सरसब्ज करने में संतराम मीणा कानि. 1337 वृत कार्यालय बाली की विशेष भुमिका रही।

गठित टीमः-
1. परबतसिहं निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना बाली, पाली।
2. सोहनलाल उनिपु प्रभारी जिला स्पेशल टीम पाली।
3. गौतम आचार्य सउनि प्रभारी साईबर सैल पाली।
4. रूपसिहं मीना सउनि. पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
5. कमल कुमार सउनि. पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
6. हनुवंत सिंह सउनि पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
7.  महेन्द्रसिंह सउनि पुलिस थाना बाली जिला पाली।
8. कुन्जबिहारी हैड कानि 1298 पुलिस थाना खिवाडा जिला पाली।
9 मदनसिंह मु.आ. 590 पुलिस थाना बाली जिला पाली।
10. संतराम कानि. नम्बर 1337 वृत कार्यालय बाली जिला पाली। (विशेष भूमिका)
11. अशोक कानि. 1438 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
12. नितेश कानि0 1844 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
13. दिनेश कानि. 1837 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
14. गिरीराज कानि. 1876 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
15. जितेन्द्र कानि. 1840 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
16. नरेश कुमार कानि 1832 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
17. सत्येन्द्र कानि. 1510 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
18. बनवारी लाल कानि. 1798 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
19. जोगेन्द्र सिंह कानि. 121 साईबर सैल पाली।
20 शैलेन्द्र कानि. 1804 साईबर सैल पाली।
21. सुनिल कानि. 1629 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन।
22. पुखराज कानि. 320 जिला स्पेशल टीम पाली।
23. राजकुमार कानि. 1714 जिला स्पेशल टीम पाली।
24. मुकेश कानि. ड्राईवर 1557 जिला स्पेशल टीम पाली।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों का विवरणः-
01.राहुल पंवार पुत्र  पप्पुराम उम्र 25 साल निवासी बडा गुडा पुलिस थाना बगडी जिला पाली (राज)। मो.न. 8000887440
02.जब्बरचंद उर्फ जब्बराराम पुत्र  नेमाराम उम्र 32 साल निवासी नरसिंहपुरा पुलिस थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली (राज)। मो.न. 9166737287
03.उमेश नायक पुत्र  मदनजी उम्र 28 साल निवासी धनला, पुलिस थाना सिरीयारी जिला पाली (राज) हाल बी-710 आर्शिवाद सोसायटी, गुरुद्वारा के पास, पुलिस थाना ओढव, जिला अहमदाबाद (गुजरात)। मो.न. 7698068052

गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों द्वारा स्वीकार की गई वारदात –
उदयपुर शहर से मोटरसाईकिल चोरी, पुलिस थाना जैतारण व बर में लूट की वारदात

View this post on Instagram

Previous Post

तखतगढ-करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत

Next Post

आरासना में गोचर भूमि पर अतिक्रमण, अवैध बेचानः ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, आरोपी पर ठोस कार्रवाई की मांग

Next Post

आरासना में गोचर भूमि पर अतिक्रमण, अवैध बेचानः ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, आरोपी पर ठोस कार्रवाई की मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page