PALI SIROHI ONLINE
बाली-कोटबालियान में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ,जिला कलक्टर ने किया वृक्षारोपण
पाली जिले के बाली विधानसभा की ग्राम पंचायत कोटबालियान में गुरुवार को जिला स्तरीय समारोह के दौरान वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम में श्रमिकों को तिरुपति (आंध्र प्रदेश) से आयोजित राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम तथा मसूदा (ब्यावर) से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने ग्राम कोटबालियान के खेल मैदान में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि योजना के तहत अब श्रमिकों को 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी, देने का भी प्रावधान किया गया है।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह मेहता, बाली विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा, बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र बागोरिया,जिला परिषद के अधिशासी अभियंता हरिसिंह राजपुरोहित, सहायक अभियंता रामकिशोर सांखला, अतिरिक्त विकास अधिकारी अशफाक अली, ग्राम पंचायत कोटबालियान की प्रशासक हजाबाई देवासी, मुण्डारा के प्रशासक प्रवीण वैष्णव, शिवतलाव के प्रशासक रूपसिंह चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी रामचन्द्र यादव तथा समाजसेवी सांकलाराम देवासी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।



