• March 18, 2026

बाली- आदिवासी क्षेत्रो में जल जीवन मिशन योजना का पानी नही हो रहा नशीब, पाइप लाइन बिछाई पर कब होगा सप्लाई जिम्मेदार मोन

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के कोलवाड़ा सहित विभिन्न आदिवासी ग्रामो में जल जीवन मिशन योजना का नहीं मिल पा रहा पानी

आदिवासी कांग्रेस प्रदेश  महासचिव मुंगलाराम गमेती ने बताया कि कोलवाड़ा गांव सहित कई आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही जल जीवन मिशन योजना का पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है जिससे आदिवासी महिलाओं को पानी के लिए काफी दूर दराज जाना पड़ रहा है।

मुगलाराम ने बताया कि ‘हर घर जल हर् घर नल के आदिवासी एरिया मे अंचलों में पाइपलाइनें तो बिछा दी गई पर बड़ा सवाल उस पाइप लाइनों में पानी कब आएगा?  क्या जनता सिर्फ कागजी रिकार्ड में ही पानी पी रही है आदिवासी जनता, आदिवासियों को गर्मी के मौषम में आधा आधा किलोमीटर दुर से पानी ला कर पीने को मजबूर है

You cannot copy content of this page