• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक सम्पन्न, योजनाओं की प्रगति में सुधार के दिए निर्देश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 26, 2026
in Local
0
बाली ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक सम्पन्न, योजनाओं की प्रगति में सुधार के दिए निर्देश

PALI SIROHI ONLINE

बाली ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक सम्पन्न, योजनाओं की प्रगति में सुधार के दिए निर्देश
बाली। पाली जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल के निर्देशन में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र पी. वागोरिया की अध्यक्षता में बाली ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश ने बताया कि बैठक में पाली जिला कार्यक्रम अधिकारी भवानी सिंह ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मातृ-शिशु स्वास्थ्य, लाडो योजना, मदर पिकनिक, संस्थागत प्रसव एवं सी-बैक फॉर्म शत-प्रतिशत पूर्ण करने, एनसीडी पोर्टल पर स्क्रीनिंग का कार्य शीघ्र पूरा करने तथा अंतरा इंजेक्शन के लाभार्थियों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही नए लाभार्थियों का एएनसी पंजीकरण निर्धारित समय पर करने एवं गर्भवती महिलाओं की सभी आवश्यक जांचें समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र पी. वागोरिया ने लाडो योजना के फोल्डर पूर्ण रखने, मिसिंग डिलीवरी की प्रविष्टियां अपडेट करने, परिवार कल्याण कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा टीकाकरण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक स्वास्थ्य कार्मिक को निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का 12 सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत एएनसी पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा सभी पात्र लाभार्थियों की ऑनलाइन प्रविष्टियां समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया।

ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सी-बैक फॉर्म की ड्यू एंट्री एवं स्क्रीनिंग शत-प्रतिशत पूर्ण करने, टीकाकरण लक्ष्यों को हासिल करने तथा पीसीटीएस, एचएमआईएस, फॉर्म-6, एनसीडी कार्यक्रम, परिवार नियोजन एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी लंबित ऑनलाइन प्रविष्टियों को शीघ्र पूरा करने, संस्थागत प्रसव के निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने तथा प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केंद्र पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की बात कही।

बैठक में गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अजहरुद्दीन, ब्लॉक लेखा प्रबंधक कैलाश शर्मा, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश एवं ब्लॉक नोडल अधिकारी सोहन लाल सहित अधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बाली ब्लॉक कार्यालय से  डॉक्टर प्रेम कुमार ,गौतम पालीवाल, जगदीश प्रसाद वैष्णव , नितिन परिहार , करिश्मा गुर्जर सहित सभी सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) एवं एएनएम उपस्थित रहे।

Previous Post

पाली/ज्वेलरी की दुकान से जेवर और नकदी चोरी: 12किलो चांदी, 43 ग्राम सोना और 10 हजार रुपए ले गए चोर

Next Post

बाली ब्लॉक की 15 आशा सहयोगिनियों की NIOS प्रैक्टिकल परीक्षा सम्पन्न

Next Post
बाली ब्लॉक की 15 आशा सहयोगिनियों की NIOS प्रैक्टिकल परीक्षा सम्पन्न

बाली ब्लॉक की 15 आशा सहयोगिनियों की NIOS प्रैक्टिकल परीक्षा सम्पन्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page