PALI SIROHI ONLINE
बाली: समाजसेवी भूराराम देवासी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया, ग्रामीणों ने साफा व माला पहनाकर किया स्वागत
बाली उपखंड के चिमनपुरा के निकट राडबड़ भागली में आज समाजसेवी भूराराम देवासी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत कर देवासी को बधाई दी।
जन्मदिन समारोह के दौरान लालपुरा सरपंच कपूरा राम मीणा और प्रख्यात समाजसेवी व दानदाता जनक भान सिंह राठौड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों एवं ग्रामीणों ने भूराराम देवासी का राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर और फूलों की मालाओं से लादकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस मौके पर भोपाजी ओबाराम देवासी, मोडाराम देवासी, कृष्णा राम देवासी और भीमाराम देवासी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित वक्ताओं ने भूराराम देवासी के सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।
ग्रामीणों ने बताया कि भूराराम देवासी हमेशा सामाजिक सरोकारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, यही कारण है कि आज उनके जन्मदिन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशियां बांटी।



