• May 14, 2026

बाली में 26 मई को उपखंड स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक होगी आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

बाली में 26 मई को उपखंड स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक

बाली। पंचायत समिति बाली के विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि वनाधिकार अधिनियम 2005 के तहत उपखंड स्तरीय वनाधिकार समिति (एसडीएलसी) की बैठक 26 मई 2026 को दोपहर 2 बजे पंचायत समिति बाली के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी एवं समिति अध्यक्ष दिनेश विश्नोई करेंगे।

बैठक में उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई, विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा,ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित वनाधिकार दावों की समीक्षा की जाएगी। संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने पास लंबित सभी लंबित दावों की जानकारी बैठक में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

बैठक में पंचायत समिति सदस्य उप प्रधान महावीर सिंह चौहान (बेड़ा), समिति सदस्य संगीता गरासिया (रामपुरा), अजनी बाई, क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज बाली, क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्यजीव सादड़ी तथा संबंधित ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

You cannot copy content of this page