PALI SIROHI ONLINE
बाली विधानसभा की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,29,478 हुई
बाली विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित कर दी गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) दिनेश विश्नोई ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत यह सूची जारी की गई। इसके अनुसार, विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,29,478 हो गई है।
एसडीएम विश्नोई ने एक प्रेस नोट में जानकारी दी कि 16 दिसंबर 2025 को जारी प्रारूप मतदाता सूची में 3,23,329 मतदाता थे। इसके बाद 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। इस अवधि में नाम जोड़ने के लिए 6,544 फॉर्म-6/6A, नाम हटाने के लिए 616 फॉर्म-7 और संशोधन के लिए 1,598 फॉर्म-8 प्राप्त हुए।
सभी प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची जारी की गई। इसमें कुल मतदाताओं में 1.90 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अंतिम सूची के अनुसार, कुल मतदाताओं में 1,72,277 पुरुष, 1,57,199 महिला और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गई है। यह सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की वेबसाइट और वोटर्स पोर्टल पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है, जहां मतदाता EPIC सर्च के माध्यम से अपना नाम देख सकते हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन की प्रक्रिया लगातार जारी रहती है। इसके लिए संबंधित फॉर्म ऑनलाइन या बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से भरे जा सकते हैं।
चामुंडेरी मैं 3920 पुरुष व 3613 महिला मतदाता करेंगे मतदान,1.18% मतदाताओ की हुई वृद्धि
बाली विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो गई निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम दिनेश बिश्नोई ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत बाली उपखंड के चामुंडेरी राणावतान ग्राम क्षेत्र में पंचायत में 7533 कुल मतदाता की संख्या हो गई है जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 3920 व महिला मतदाता की संख्या 3613 हो गई है
एसडीम दिनेश विश्नोई ने बताया कि सभी प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची जारी की गई। चामुंडेरी में कुल मतदाताओं में 1.18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।