• March 17, 2026

बाली के आरिफ हुसैन कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला महासचिव नियुक्त

PALI SIROHI ONLINE

बाली के आरिफ हुसैन बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला महासचिव, बाली निवासी आरिफ हुसैन को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार एवं पाली जिला अध्यक्ष जावेद सिरोहा के निर्देश पर आरिफ हुसैन (बाली) को जिला महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक वर्ग के बीच पार्टी की पकड़ को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से की गई है।

नियुक्ति पर नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

आरिफ हुसैन को जिला महासचिव बनाए जाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस नेताओं में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश सरपंच संघ अध्यक्ष व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा चामुंडेरी सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा, बाली पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं रामपुरा सरपंच कैलाश गरासिया, गौतम ऋषि मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रतन मीणा (आमलिया), नादिया सरपंच प्रतिनिधि मदन गरासिया, जिला कांग्रेस सचिव सुरेश कुमावत (नाना) सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने आरिफ हुसैन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नेताओं ने विश्वास जताया कि आरिफ हुसैन अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

You cannot copy content of this page