• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली-आओ गांव चले अभियान’ को मिला जनसहयोग, जिला चिकित्सालय को भेंट की गई स्वास्थ्य सामग्री

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 7, 2026
in Local
0
बाली-आओ गांव चले अभियान’ को मिला जनसहयोग, जिला चिकित्सालय को भेंट की गई स्वास्थ्य सामग्री

PALI SIROHI ONLINE

आओ गांव चले अभियान’ को मिला जनसहयोग, जिला चिकित्सालय बाली को भेंट की गई स्वास्थ्य सामग्री

बाली, 07 जुलाई 2026/ पाली जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संचालित “आओ गांव चले अभियान” के तहत जिला चिकित्सालय बाली में जनसहयोग का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। अभियान के अंतर्गत समाजसेवियों द्वारा चिकित्सालय के विकास एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक सामग्री भेंट की जा रही है।

जिला चिकित्सालय बाली के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.भरत टेलर ने बताया कि सेसली-बोया पुनम ग्रुप को प्रेरित किया गया। उसके फलस्वरूप सेसली बोया पुनम ग्रुप द्वारा थ्री सीटर बैंच लोहा-20, वाटर कूलर-1, ए.सी.-1 जिला चिकित्सालय बाली को “आओ गांव चले अभियान” के तहत चिकित्सा संस्थान के विकास के लिए भेंट किये गये। यह सामग्री अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी तथा चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

डॉ. टेलर ने बताया कि जिला कलक्टर के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। उन्होंने जिले के सभी भामाशाहों, समाज सेवियों एवं दानदाताओं से अपील की कि वे भी इस अभियान से जुड़कर जिला चिकित्सालय बाली के विकास में अपना योगदान दें, ताकि मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
जिला चिकित्सालय प्रशासन ने सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि जनसहयोग से “आओ गांव चले अभियान” नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार होगा।

Previous Post

पत्नी ने ही करवाया पति का मर्डर, कट्टे में डालकर कुए में फेंका शव: ऐसे खुला पूरा राज

Next Post

सुमेरपुर व बीसलपुर से बाइक चोरी,मामला दर्ज

Next Post
सुमेरपुर व बीसलपुर से बाइक चोरी,मामला दर्ज

सुमेरपुर व बीसलपुर से बाइक चोरी,मामला दर्ज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page