PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर-बांकली गांव में बुधवार को कृषि कुएं पर करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। पवन सागर कृषि फार्म पर अजगर दिखने से किसानों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर जवाई बांध वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम के दिलीप वैष्णव, जगदीश परिहार और नरेश वैष्णव ने सावधानी से अजगर को पकड़कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में उसे जवाई क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और तुरंत प्रशिक्षित टीम को सूचना दें।

