PALI SIROHI ONLINE
बागरा ग्राम पंचायत में अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
आकोली (दलपतसिंह भायल)
निकटवर्ती बागरा ग्राम पंचायत में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर एक गरिमामय एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष प्रकाश टेलर ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने वाजपेयी जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक दूरदर्शी राजनेता, प्रखर वक्ता एवं राष्ट्रनिष्ठ नेता बताया।
कार्यक्रम में बागरा सरपंच सत्य प्रकाश,
आकोली सरपंच चोपाराम
मण्डल महामंत्री श्री चम्पालाल
महामंत्री भरत सिंह
किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कल्याण सिंह
, उपाध्यक्ष भैरूसिंह ,
उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह
, मण्डल मीडिया प्रभारी श्री बगसिंह
,मोडाराम लोहार, जोर सिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र सिंह , चंदनमल छिपा, भवरुखा , ऊकाराम मेघवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनकल्याण को समर्पित रहा। उनके द्वारा देश को दी गई नीतिगत दिशा आज भी प्रेरणास्रोत है। सभी उपस्थितजनों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने एवं उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
