• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बागौड़ा पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा कियाः तीन गिरफ्तार, सूने मकानों को बनाते थे निशाना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 17, 2026
in Local
0
बागौड़ा पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा कियाः तीन गिरफ्तार, सूने मकानों को बनाते थे निशाना

PALI SIROHI ONLINE

बागौड़ा-जालोर जिले की बागौड़ा थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर तीन नकबजनी मामलों का खुलासा किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशन और भीनमाल सीओ के सुपरविजनपुलिस ने बताया कि बागौड़ा थाना में 2 जनवरी को दर्ज प्रकरण संख्या 01 में जांच के दौरान तीन संदिग्ध ओमप्रकाश, अक्षय कुमार और महेंद्र कुमार को हिरासत में लिया गया। मुखबिर और पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों ने कई नकबजनी वारदातें कबूल कीं। इसके बाद उन्हें धारा 126 व 170 बीएनएसएस 2023 के तहत गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने 1 अप्रैल को थाना क्षेत्र के तिलौड़ा गांव में एक सूने मकान का ताला तोड़कर नकबजनी का प्रयास किया था। इसके अलावा 24 फरवरी को सिणधरी थाना क्षेत्र की नेहरों की ढाणी में एक सूने मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे।

करीब एक महीने पहले सायला थाना क्षेत्र के रेवतड़ा गांव में भी एक सूने मकान से एलईडी, होम थिएटर, सोने की बालियां, चांदी की मूर्ति और सिक्के चोरी किए गए थे। वहीं बिशनगढ़ थाना क्षेत्र में भी एक सूने मकान का ताला तोड़कर एलईडी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश पुत्र गजेंद्र कुमार उर्फ गिरधारीराम जाट (25) निवासी सारणों का तला, थाना रागेश्वरी, जिला बालोतरा; अक्षय कुमार पुत्र सांकलचंद सोनी (21) निवासी सामतीपुरा रोड, जालोर; और महेंद्र कुमार पुत्र बाबूलाल माली (26) निवासी राजेंद्र नगर, जालोर के रूप में हुई है।इस कार्रवाई में थाना अधिकारी बलदेवराम के साथ राजूराम, बाबूराम, भरतकुमार और नसीराम की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बागौड़ा पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी और नकबजनी मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

Previous Post

ASI महेंद्र सिंह जोधपुर रेज के पुलिस महानिरीक्षक के हाथों पाली में हुए सम्मानित।

Next Post

हथियार दिखाकर धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर को भाद्राजून पुलिस ने गिरफ्तार किया,कई जिलों में हथियार तस्करी के मामले दर्ज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page