PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जालोर-जालोर के बागोड़ा थाना क्षेत्र के गांवड़ी गांव में एमड़ी बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी हैं। ऑपरेशन विषसर्जना के तहत 50 किलो एमडी बनाने लिए रखा करीब 15 करोड़ का कच्चा माल जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
:
महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया- बागोड़ा में फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी। एएनटीएफ टीम को बागोड़ा की लोकेशन मिली। इसके बाद टीम ने स्थानीय कबाड़ के बिजनेस से जुड़े कबाड़ियों का सहारा लिया और एक जगह बड़ी संख्या में खाली ड्रम मुफ्त में देने की सूचना हासिल की।
इसी इनपुट के आधार पर टीम फैक्ट्री तक पहुंची। शुक्रवार की शाम को दबिश देकर करीब 15 करोड़ का 50 किलो ग्राम एमड़ी बनाने जितना कच्चा सामान जब्त किया। साथ ही अत्यधिक आधुनिक फैक्ट्रीनुमा उपकरण बरामद किया।
इसके साथ आरोपी में बताया कि आरोपी कच्चा माल गुजरात व जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों से भीनमाल के एक ट्रवेल एजेंसी के जरिए लाया जा रहा था।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार युवक ओम प्रकाश एक बड़े तस्कर के सहायक के रूप में काम करता था। मकान में किराये पर फैक्ट्री चला रहा था। उसको 4 लाख 50 हजार रुपए किराए के मिलते थे।
मुख्य सूत्रधार के जेल जाने के बाद यह खुद सरगना बन गया। कुछ सहयोगी के साथ काम करने का अनुभव तो कुछ गूगल पर देख कर एमड़ी बनाने का तरीका सीखा। उसके बाद अपने एक नए सहायक को लेकर पिछले 4 महीने से हर 10 दिन में 10-10 किलो की खेप, करीब 15 से 20 करोड़ का माल मार्केट में खपा चुका था और अब 3-4 दिन पहले उसने सुरक्षा के तौर पर अपनी जगह बदली थी। इसके बाद एक नया पाटर्नर को रख कर नया उत्पादन शुरू करने वाला था।
हालांकि करीब 400 लीटर कच्चा माल कहां से मिला, इसकी फिलहाल जांच की जा रही है।

