• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अनादरा-एनडीपीएस एक्ट में वांछित थाना स्तर पर टॉप-10 में शामिल अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 25, 2026
in Local
0
अनादरा-एनडीपीएस एक्ट में वांछित थाना स्तर पर टॉप-10 में शामिल अभियुक्त को किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरणों में वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोज कुमार गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में  कमलेश निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम का गठन किया जाकर थाना के प्रकरण सख्या 61/23. 05.2021 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट 482,307 भादसं. व 3/25 आर्मस एक्ट पुलिस थाना अनादरा में वाछित अभियुक्त तुलसीराम मेनारिया जो पिछले 05 साल से अपनी शकुनत से रूपोश होकर फरार चल रहा था जिसकी लगातार तलाश जारी थी। थाने के टॉप-10 में वाछिंत आरोपी तुलसीराम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

घटना विवरणः-दिनांक 23.05.2021 को सरहद बालदा में थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा थाना
हल्का क्षेत्र मे नाकाबन्दी की गई थी तो वाहन फोर्चुनर नम्बर आरजे-09-युए-8277 में अवैध डोडा पोस्त कुल वजन 349.400 किलोग्राम से भरी हुइ पाई गई व गाडी के अन्दर 02 जिन्दा कारतुस मिले मगर मुल्जिमान वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गये थे जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः-तुलसीराम मेनारिया पुत्र चुनीलाल मेनारिया जाति मेनारिया ब्राहमण उम्र 37 साल निवासी ब्रहमपुरी मोहल्ला जावदा सेकंड पुलिस थाना निम्बाहेड़ा सदर तहसील निम्बाहेडा जिला चितौडगढ।

गठित टीमः-
1- कमलेश निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा।
2- बन्नेसिंह कानि. 631. पुलिस थाना अनादरा।
3- शैतानाराम कानि. 608, पुलिस थाना अनादरा।
4- जीवराज कानि. 838 पुलिस थाना अनादरा।
5- हेमन्त भारती कानि. 287 पुलिस थाना अनादरा।
6- प्रकाशचन्द कानि. 697. पुलिस थाना अनादरा

Previous Post

कोठार ग्राम की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत 13 छात्राओं को मिली नि:शुल्क साइकिल

Next Post

महावीर जयंती के अवसर 31 मार्च को पूरे राज्य में सभी नगरीय निकायों में बूचड़खाने एवं मांस विक्रय की दुकान रहेगी बंद

Next Post
महावीर जयंती के अवसर 31 मार्च को पूरे राज्य में सभी नगरीय निकायों में बूचड़खाने एवं मांस विक्रय की दुकान रहेगी बंद

महावीर जयंती के अवसर 31 मार्च को पूरे राज्य में सभी नगरीय निकायों में बूचड़खाने एवं मांस विक्रय की दुकान रहेगी बंद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page