• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

घर में घुसकर युवक की हत्या: मां और गर्भवती पत्नी के सामने कुल्हाड़ी-तलवार से किया हमला, अनादरा के मालगाव की घटना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-सिरोही में प्रेम विवाह की रंजिश के चलते युवक की हत्या कर दी गई। महिला के चाचा समेत अन्य लोगों ने कुल्हाड़ी, तलवार और धारदार हथियारों से युवक पर हमला बोल दिया। युवक पत्नी के साथ मुंबई में रहता था और दिवाली मनाने के लिए घर आया था।

घटना अनादरा थाना क्षेत्र के मालगांव में 9 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे की है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तारकिया जा चुका है।

एक साल पहले की थी शादी, दिवाली मनाने आया था

मृतक की पहचान लक्ष्मण घांची (22) निवासी मालगांव के रूप में हुई है। लक्ष्मण ने एक साल पहले नागाणी निवासी नीरू से लव मैरिज कर ली थी। इसके बाद दोनों मुंबई में रहने लगे थे। लक्ष्मण मुंबई में नौकरी करता था।इस दिवाली पर लक्ष्मण अपनी 7 महीने की गर्भवती पत्नी के साथ घर पर आया था। नीरू के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसकी परवरिश उसके चाचा शंकर घांची ने की थी। प्रेम विवाह को लेकर लड़की पक्ष के लोग लक्ष्मण से रंजिश रखे हुए थे।

मृतक के भाई किशन ने बताया- 9 नवंबर की शाम 6:30 बजे वो घर के बाहर खड़ा था। घर के अंदर उसकी मां हंजा देवी, भाई लक्ष्मण और लक्ष्मण की पत्नी नीरू रसोई में पूजा की तैयारी कर रहे थे।

कुल्हाड़ी, तलवार से किया हमला

इस दौरान नागाणी निवासी शंकर और उसके तीन बेटे जीतू, कमलेश और दीपक व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति जिसका मुंह बंधा हुआ था, हाथों में धारिया, कुल्हाड़ी, तलवार और लकड़ा लेकर घर में घुसे। आरोपियों ने एक राय होकर लक्ष्मण पर हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लक्ष्मण के दाएं हाथ, बाएं पैर और नाक पर गंभीर चोटें आईं और वो लहूलुहान होकर गिर पड़ा।लक्ष्मण को पिटता देख मां हंजा देवी उसे बचाने दौड़ीं तो आरोपियों ने उन पर भी कुल्हाड़ी और लाठी से वार कर दिया। इससे हंजा देवी के बाएं हाथ की तीन अंगुलियों और कमर में गंभीर चोट आई। जब लक्ष्मण की 7 माह की गर्भवती पत्नी नीरू बचाने आई तो हमलावरों ने उसे भी धक्का मारकर नीचे गिरा दिया, जिससे उसकी कमर में भी चोटें आई हैं।

बाहर खड़े किशन को जब हमलावरों ने देखा तो वे उसे भी मारने दौड़े, लेकिन वो जान बचाकर वहां से भाग निकला। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।आस-पास के लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

हमलावरों के जाने के बाद आसपास के लोगों को बुलाकर गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण को अनादरा पीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे आबूरोड के उपजिला हॉस्पिटल अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किशन ने बताया कि इस पूरी वारदात में सिरोड़ी निवासी छोगाराम तथा नागाणी निवासी केराराम, ओटाराम और नवाराम भी शामिल हैं।

घटना को लेकर अनादरा थाने के सीआई अमराराम खोखर ने बताया- पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। आबूरोड अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Previous Post

बाइक हादसे में महिला की मौत, बेटा घायलः सेहवाज और सारंगवास गांव के बीच हादसा

Next Post

बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Next Post

बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page