PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में वांछित अपराधियों धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभूदायाल धानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व रूपसिह ईन्दा वृताधिकारी वृत रेवदर के निकटतम सुपरविजन में हिंगलाजदान उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रकरण संख्या 115/2023 धारा 8/15,25 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त लाडुराम विश्नोई निवासी अरणाय जिला सांचौर को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः-दिनांक 13.07.2023 को थानाधिकारी पुलिस थाना मण्डार मय जाब्ता द्वारा वाहन सफेद स्विफ्ट कार नम्बर जीजे-08-एजे-1619 से डोडा चुरा 48 किलो 470 ग्राम जब्त किया गया था मगर अभियुक्त वाहन व अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा छोड कर मौके से फरार हो गये थे जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया प्रकरण में पूर्व में 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तः लाडुराम पुत्र धनाराम जाति सारण विश्नोई उम्र 37 साल पैशा खेती निवासी अरणाय पुलिस थाना करडा जिला जालौर वर्तमान जिला सांचौर (राज.)
पुलिस टीमः-
- हिंगलाजदान उ.नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा।
- मोडसिह हैड कानि. 710, पुलिस थाना अनादरा।
- हरजीराम कानि. 803 पुलिस थाना अनादरा।
4 गोविंदराम कानि. 834 पुलिस थाना अनादरा। (विशेष भूमिका)