PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा
पंचांग का विमोचन:आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक आहोर में नव संवत्सर 2081 के पंचांग विमोचन
तखतगढ 12 अप्रैल;(खीमाराम मेवाडा) विद्या भारती से संबद्धता प्राप्त आदर्श शिक्षण संस्थान जालोर द्वारा संचालित खारा रोड़ स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय आहोर में हिंदू नववर्ष संवत् 2081 के पंचांग का विमोचन आदर्श शिक्षण संस्थान जिलाध्यक्ष कुशल राज सुथार,अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र चौधरी, प्रबंध समिति व्यवस्थापक कुशल राज प्रजापत, उपाध्यक्ष डॉ. नंदलाल दवे, बाबूदास वैष्णव, प्रधानाचार्य निर्मल सिंह भाटी, सह प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। आदर्श शिक्षण संस्थान जिलाध्यक्ष कुशल राज सुथार ने बताया कि वर्ष 1952 में गोरखपुर में विद्या भारती विद्यालय प्रारंभ किया गया था।
आज देशभर के 724 जिलों में विद्या भारती के विद्यालय संचालित हों रहे है। जिसमें जिले में 20 स्थानों पर 32 विद्यालय संचालित हो रहें है। विद्या भारती शिक्षा दायित्व का बोध कराने वाली एवं संस्कृति से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि हमारी कालगणना विश्व की प्राचीनतम है, सृष्टि के आरंभ से ही प्रकृति के साथ सामंजस्य, किसानों की खुशहाली का प्रतीक नया वर्ष हमारा गौरव है। संस्कृति पर गर्व करते हुए प्रत्येक भारतीय विक्रम संवत 2081 का पंचांग घरों मे लगाएं तथा जीवन व्यवहार में उपयोग करें। प्रबंध समिति व्यवस्थापक ने नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि विद्या मंदिर के सभी अभिभावकों के घर तक यह पंचांग पहुंचाया जाता है। उन्होंने बताया कि भारतीय नववर्ष का उत्सव वास्तव में वैज्ञानिक आधार पर माना जाता है, क्योंकि सृष्टि का आरंभ भी इसी दिन हुआ था। प्रधानाचार्य निर्मल सिंह भाटी ने बताया कि विद्या भारती सत्र के प्रारंभ में ही आगामी सम्पूर्ण सत्र में होने वाली गतिविधियों का पंचांग जारी कर देती है। जिससे बालकों व अभिभावकों को वर्ष पर्यन्त होने वाली गतिविधियों की पूर्व मे ही जानकारी रहती है व समय नियोजन में सुविधा रहती है। इस मौके पर जिला सह संवाददाता रमेश कुमार दर्जी, प्रभु सिंह, मुकेश कुमार बोहरा, योगेश व्यास,मोहनलाल भट्ट , प्रवीण प्रजापत, कैलाश जीनगर, राजेंद्र गर्ग, वचनाराम मेघवाल, कविता रावल, राधा प्रजापति, ओमप्यारी प्रजापति, शकुंतला मांगलिया, अंकिता पुरोहित,आदि मौजूद रहें।