• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-दुर्घटना में 02 की मौत, 03 घायलः तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर, दो गाड़ियों से भिड़ी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 13, 2026
in Local
0
पाली-दुर्घटना में 02 की मौत, 03 घायलः तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर, दो गाड़ियों से भिड़ी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में रविवार रात को तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। उसके बाद दो अन्य गाड़ियों से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार 02 युवकों की मौत हो गई वही 03 जने घायल हो गए। एक युवक की बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखी है वही दूसरे युवक की मौत जोधपुर में हो गई। जिसकी बॉडी जोधपुर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखी हई है।

पुलिस के अनुसार पाली शहर के सदर थाना क्षेत्र के मंडिया बाइपास पर रविवार रात को हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही कार डिवाइडर से टकराकर अंसतुलित होकर दो अन्य गाड़ियों से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई वही चार जने घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से दो जनों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया। जहां दूसरे युवक की भी मौत हो गई। जिसकी बॉडी जोधपुर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई है।

इनकी हुई मौत, यह तीन हुए घायल

मामले में सदर थाने के ASI भंवरसिंह वाडिया ने बताया कि हादसे में जैसलमेर के जसंवतपुरा (साकदड़ा) निवास 20 साल के मानवेन्द्रसिंह पुत्र जगपालसिंह और बालोतरा के कोरणा (मंडली) निवासी 20 साल के लोकेन्द्रसिंह पुत्र हुकमसिंह की मौत हो गई। मानवेन्द्र की बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में और लोकेन्द्र की बॉडी जोधपुर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई है। जोधपुर के सांगरिया फाटा निवासी 19 साल के पवन पुत्र अम्बालाल का जोधपुर में इलाज चल रहा है। वही भोपालसिंह और महावीर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Previous Post

नाना विघालय में आधारकार्ड बायोमेट्रिक अपडेट कैम्प आयोजित विघार्थी हुए लाभान्वित

Next Post

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में बदमाश नजर आए

Next Post
घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में बदमाश नजर आए

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में बदमाश नजर आए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page