PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के निकट उपलागढ़ पंचायत से लौट रहे एक युवक पर दिनदहाड़े हमला किया गया। तीन अज्ञात लोगों ने बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और उसकी मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की। यह घटना सदर थाना क्षेत्र में सामने आई है।
लाठी, छुरी और कुल्हाड़ी से किया हमला
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक लालाराम गरासिया उपलागढ़ पंचायत में काम के लिए गया था। दोपहर में जब वह अपनी बाइक से आबूरोड की तरफ लौट रहा था, तभी उपलागढ़ मार्ग स्थित घाटाफली क्षेत्र में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे रोक लिया।
आरोपियों ने लाठियों, छुरी और कुल्हाड़ी से लालाराम पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से युवक घायल हो गया। अपनी जान बचाने के लिए वह किसी तरह मौके से भाग निकला।
लालाराम की चीख-पुकार सुनकर कुछ लोग मौके पर जमा हुए, जिन्होंने बीच-बचाव कर उसे हमलावरों से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

