• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में सड़क हादसे में घायल की मौतः दो महीने तक चला इलाज, वेल्डिंग कारीगर था युवक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 18, 2026
in Local
0
आबूरोड में सड़क हादसे में घायल की मौतः दो महीने तक चला इलाज, वेल्डिंग कारीगर था युवक

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक की करीब दो महीने तक चले इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

शहर पुलिस ने बताया कि यह हादसा 14 जुलाई को मानपुर क्षेत्र में हुआ था। यहां एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई थी, जिसमें ईश्वर पुत्र सवाराम निवासी चड़ेला गंभीर रूप से घायल हो गया था।

हादसे के बाद ईश्वर का इलाज आबूरोड के एक निजी अस्पताल में चला। इसके बाद उसे उदयपुर के दो मेडिकल कॉलेजों और गुजरात के सिविल अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। करीब दो महीने तक लगातार इलाज चलने के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और आखिर में उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने बताया कि ईश्वर की उम्र 39 साल थी। वह वेल्डिंग का काम करके अपने परिवार का गुजारा चलाता था। उसके परिवार में तीन बेटियां हैं।

Previous Post

तखतगढ-न.पा.अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय मैदान मे गीता सोमपुरा ने 2.35 बजे अपना पर्चा लिया वापस

Next Post

डेरना गांव में करंट लगने से दो गायों की मौतः बारिश के बाद बिजली के तारों में फैला करंट, लगातार घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page