 
        PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही -अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर फालना स्टेशन यार्ड में फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के कारण 6 से 10 नवंबर तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है, जबकि कुछ को रेगुलेट किया जाएगा।
रेलवे द्वारा अजमेर-पालनपुर के मध्य सुगम रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में फालना स्टेशन यार्ड में फुट ओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे रेल यातायात पर असर पड़ेगा।
रीशेड्यूल की गई रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 12462, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा शामिल है। ये ट्रेन 6 से 10 नवंबर तक साबरमती से अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी।
इसके अलावा, कुछ रेलसेवाओं को रेगुलेट भी किया जाएगा। गाड़ी संख्या 12548, साबरमती-आगरा कैंट रेलसेवा 6, 9 और 10 नवंबर को पालनपुर-फालना के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 22548, साबरमती-ग्वालियर रेलसेवा 7 और 8 नवंबर को पालनपुर-फालना के मध्य 30 मिनट रेगुलेट की जाएगी।


 
         
        