• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड स्टेशन पर आज से प्लेटफॉर्म 1 बंद, ट्रैक आधुनिकीकरण काम के कारण बदलाव, कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-उत्तर-पश्चिम रेलवे के आबूरोड स्टेशन पर लाइन नंबर 01 को बैलास्ट-लेस ट्रैक में बदलने का काम शुरू हो रहा है। इस काम के चलते 27 सितंबर से प्लेटफॉर्म नंबर 01 को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म बदले गए हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर आने वाली सभी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म नंबर 03 से चलेंगी। डाउन ट्रेनों का कोच डिस्प्ले भी प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर दिखाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 79437 मेहसाणा आबू रोड डीएमयू प्लेटफॉर्म नंबर 02 पर आएगी, जबकि 79438 आबू रोड – मेहसाणा डीएमयू प्लेटफॉर्म नंबर 03 से रवाना होगी। 14701 श्री गंगानगर- बांद्रा अरावली एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 02 से चलेगी।

प्लेटफॉर्म नंबर 01 बंद होने का सटीक समय स्टेशन मास्टर कार्यालय से मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है असुविधा से बचने के लिए अनाउंसमेंट और कोच डिस्प्ले बोर्ड पर ध्यान दें।

Previous Post

बाली के बिरोलिया के मासूम जतिन का हुआ निःशुल्क हृदय ऑपरेशन, मिला नया जीवन

Next Post

बाली उपखण्ड में आशा सहयोगिनियों का हुआ सम्मान, मुख्यमंत्री का संदेश पाकर प्रसन्न हुई आशा बहनें

Next Post
बाली उपखण्ड में आशा सहयोगिनियों का हुआ सम्मान, मुख्यमंत्री का संदेश पाकर प्रसन्न हुई आशा बहनें

बाली उपखण्ड में आशा सहयोगिनियों का हुआ सम्मान, मुख्यमंत्री का संदेश पाकर प्रसन्न हुई आशा बहनें

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page