• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड-शराब तस्करी प्रकरण में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 21, 2026
in Local
0
आबूरोड-शराब तस्करी प्रकरण में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही,  किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  गोमाराम चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में  हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना आबुरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध शराब तस्करी के अभियुक्तों का पर्दाफाश करके तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।

घटना विवरणः- दिनांक 17.03.2026 को रात्रि में खास मुखबिर की सुचनानुसार रेलवे स्टेशन आबूरोड़ के सामने एक लावारिस हालात में अल्टो कार नम्बर एमएच-05-बीएल-0379 रेल्वे रंनिंग रूम के बाहर रोड पर खडी थी जिसकी चैकिंग की गई तो अल्टो कार में शराब के भरे बैग को बाहर निकालकर चैक किया तो राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब 8 PM Special Rare Whisky 180 के 246 पव्वे तथा White Lace Vodka 180 के 37 पव्वे व MAGIC MOMENTS Vodka के 12 बोतल को अल्टो कार सहित जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस कार्यवाहीः-जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए दिनांक 17.03.2026 को लावारिस पडी गाडी मे अवैध शराब तस्करी करने करने वाले मुल्जिम की तलाश हेतु थानाधिकारी आबूरोड शहर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा आसूचना व मुखबिर तंत्र सहायता के आधार पर मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद इरफान व अल्फाज सयद को दस्तयाब कर बाद पूछताछ अल्टो कार में अवैध शराब तस्करी करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया जाकर अग्रिम अनुसधांन जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1 मोहम्मद अल्ताफ पुत्र रफीक भाई जाति शेख मुसलमान उम्र 41 वर्ष पेशा ओटो चालक निवासी म.न.507/22 पुरूषोतम पटेल की चालडी सरसपुर अहमदाबाद गुजरात।
2 मोहम्मद इरफान पुत्र जमिल खान जाति सुन्नी मुसमान उम्र 29 वर्ष पेशा ओटो चालक निवासी म.न.29 मोहनलाल की जुनी चाली नरसीजी के मंदिर के पास बर्फ की फैक्ट्री के पास गोमतीपुर थाना गोमतीपुर जिला अहमदाबाद गुजरात।
3 अल्फाज सयद उर्फ गाडा पुत्र अकबर अली जाति सुन्नी मुसलमान उम्र 24 वर्ष पेशा ओटो चालक निवासी म.न. 183 अलीफ नगर मुस्तबा मजिद के पिछे पुलिस थाना नारोल जिला अहमदाबाद।

पुलिस टीमः-
1 श्रवणसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोड षहर
2 जगमालसिह सउनि पुलिस थाना आबूरोड षहर
3 शोरभ सिंह कानि न. 380 पुलिस थाना आबूरोड षहर
4  राजेन्द्र कुमार कानि न.894 पुलिस थाना आबूरोड षहर
5  सकाराम कानि न. 1057 पुलिस थाना आबूरोड षहर

Previous Post

शिवगंज में मिले शव का खुलासा,साथ में काम करने वाला ही नाना के भीमाणा का निकला आरोपी

Next Post

पिंडवाड़ा- कार से 02 किलो 440 ग्राम अफीम दुध बरामद कर 02 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पिंडवाड़ा- कार से 02 किलो 440 ग्राम अफीम दुध बरामद कर 02 आरोपी गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page