आबुरोड 200 पेटी अवैध शराब जब्त, पंजाब से गुजरात ले जा रहे थे, दो तस्कर गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड रीको पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की है। ये शराब पंजाब से तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में एक मिनी ट्रक सहित दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई। एएसपी किशोरसिंह चौहान और वृत्ताधिकारी गोमाराम के सुपरविजन में थानाधिकारी रीको लक्ष्मणसिंह चम्पावत के नेतृत्व में टीम ने मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी की थी।
नाकाबंदी के दौरान, आबूरोड से गुजरात की ओर जा रहे एक मिनी ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर, ट्रक में कीटनाशक दवाइयों के कट्टों की आड़ में पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 200 कार्टून छिपाए हुए पाए गए।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक ड्राइवर बलजीतसिंह पुत्र ओमप्रकाश, निवासी भांगवा, थाना भादरा, जिला हनुमानगढ़ और खलासी सचिन चौधरी पुत्र रामफल, निवासी आशन, थाना भीरानी, जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। जब्त की गई शराब और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों से शराब की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में आगे की पूछताछ की जा रही है।

