PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नरेन्द्रकुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व जितेन्द्रसिंह वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 27-09-2026 को अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए रीको ग्रोथ सेंटर मावल होते हुए गुजरात जा रहे एक आयसर ट्रक से राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 112 कार्टन जब्त कर तीन मुल्जिम को गिरफ्तार किये गये है।
घटनाः-दिनांक 27-09-2026 को मुखबीर की सूचना पर रीको ग्रोथ सेंटर मावल होते हुए गुजरात जा रहे एक आयसर ट्रक नम्बर GJ-24-X-7966 को गुजरात में प्रवेश होने से मात्र 100 मीटर पहले रोककर नियमानुसार चैकिंग की गई तो ट्रक में तिरपाल के नीचे छुपाई हुई भारी मात्रा में राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। इस पर ट्रक में भरे अवैध शराब अंग्रेजी शराब के कुल 112 कार्टनों को जब्त कर तीन मुल्जिमों को गिरफ्तार किये गये। मुल्जिमों ने जब्तशुदा शराब ओर में हाईवे के पास स्थित शराब के ठेके से भास्कर पुत्र अशोक भाई निवासी डीसा गुजरात द्वारा भरवाना बताया है।
नाम पता मुल्जिम
1. याकुबशाह पुत्र अहमदशाह जाति मुसलमान उम्र 49 साल निवासी सेवराणा पुलिस थाना काकोसी जिला पाटण गुजरात
2. मोसीनशाह पुत्र मेहबूबशाह जाति मुसलमान उम्र 31 साल निवासी सेदराणा पुलिस थाना काकोसी जिला पाटणा
3. सलमान पुत्र साबित खां जाति मुसलमान उम्र 32 साल निवासी देथली पुलिस थाना सिद्धपुर जिला पाटण गुजरात
पुलिस टीम
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. भवानीसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. प्रकाश कानि.न.55 पुलिस थाना आबूरोङ रीको
4. बाबूसिंह कानि.न.742 पुलिस थाना आबूरोङ रीको
5. दिलीपसिंह कानि.न.850 पुलिस थाना आबूरोड रीको
6. ओमप्रकाश कानि. न. 158 पुलिस थाना आबूरोड रीको
7. दिनेश कानि.न.463 पुलिस थाना आबूरोड रीको
8. राजूराम कानि.न.712 पुलिस थाना आबूरोड रीको




