• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-टॉयलेट की प्लाई में छुपाकर ले जा रहे थे शराबः288 अंग्रेजी शराब के प्लास्टिक पव्वे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 19, 2026
in Local
0
आबुरोड-टॉयलेट की प्लाई में छुपाकर ले जा रहे थे शराबः288 अंग्रेजी शराब के प्लास्टिक पव्वे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-रेलवे सुरक्षा बल आबूरोड ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत कार्रवाई करते हुए आबूरोड रेलवे स्टेशन पर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। यह शराब सवारी गाड़ी संख्या 19224 के सामान्य कोच के टॉयलेट की प्लाई में छुपाकर ले जाई जा रही थी। रेसुब ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जीआरपी आबूरोड को सौंप दिया।

प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा, मंडल सुरक्षा आयुक्त अजमेर दीपक कुमार आजाद और सहायकसुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मंगलवार को निरीक्षक खुमाराम जाट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सवारी गाड़ी संख्या 19224 में अवैध शराब की तस्करी हो सकती है। इस सूचना के आधार पर हेड कांस्टेबल रण सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और महिला कांस्टेबल कमलेश को ट्रेन की जांच के निर्देश दिए गए।

ट्रेन के आबूरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंचने पर टीम ने जांच शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दो भारी बैगों के साथ सामान्य कोच के टॉयलेट में जाता हुआ दिखा। शक होने पर जांच की गई तो पता चला कि वह टॉयलेट की प्लाई के स्क्रू खोलकर उसके अंदर अवैध शराब छिपा रहा था। रेसुब टीम ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और बैगों सहित जीआरपी थाना आबूरोड पहुंचाया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अमन पुत्र असलम, निवासी ब्लॉक-ए कमला नगर, थाना कमला नगर, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई। उसके पास शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था।

बैगों की तलाशी लेने पर कुल 288 अंग्रेजी शराब के प्लास्टिक पव्वे (51,840 एमएल) बरामद हुए। इनकी अनुमानित कीमत 51,600 रुपए बताई गई है। जीआरपी आबूरोड ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

बाली कार टेंपो की जबरदस्त टक्कर,तीन घायल,मुंडारा कोट र्मार्ग की घटना

Next Post

आबुरोड-गिरवर चौकी क्षेत्र में हादसा, बाइक-पिकअप की टक्करः दादी की मौत पोता घायल, शादी में जा रहे थे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page