• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-ऑडी की टक्कर से स्कॉर्पियो पलटी: गाय बचाने के प्रयास में हाईवे पर हादसा, एक घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 19, 2026
in Local
0
आबुरोड-ऑडी की टक्कर से स्कॉर्पियो पलटी: गाय बचाने के प्रयास में हाईवे पर हादसा, एक घायल

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर शनिवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ऑडी कार की टक्कर से एक स्कॉर्पियो वाहन पलट गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं, जबकि दोनों वाहनों में सवार अन्य 10 लोग सुरक्षित बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब 6 बजे महिंद्रा शोरूम के सामने हुई। स्कॉर्पियो वाहन के सामने अचानक एक गाय आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की। इसी दौरान पीछे से आरही एक तेज रफ्तार ऑडी कार स्कॉर्पियो से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।मामूली चोटें आई

हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम (आरपीवी), 108 एंबुलेंस और रीको थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से राजकीय अस्पताल आबूरोड ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसे मामूली चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑडी कार आबूरोड से पालनपुर की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज गति और वाहन पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर लगभग 50 मिनट में यातायात को सामान्य कर दिया। हादसे में शामिल ऑडी और महिंद्रा स्कॉर्पियो दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

देलवाड़ा रोड पर एक साथ दिखे 4 भालू: आबादी क्षेत्र में विचरण करते आए नजर, गाड़ी के ड्राइवर ने बनाया वीडियो

Next Post

देसुरी में महिला को पाली में 2 लोगों को सांप ने काटा, हॉस्पिटल में भर्ती

Next Post
देसुरी में महिला को पाली में 2 लोगों को सांप ने काटा, हॉस्पिटल में भर्ती

देसुरी में महिला को पाली में 2 लोगों को सांप ने काटा, हॉस्पिटल में भर्ती

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page