• March 24, 2026

आबुरोड-स्कॉर्पियो से कारतूस व तलवार बरामद, 3 गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड। रीको थाना पुलिस की मावल चौकी ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो गाड़ी से चार जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और एक धारदार तलवार बरामद कर तीन लोगों को – गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर की एक स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को रुकवाया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से चार जिंदा कारतूस, – एक मैगजीन और एक तलवार बरामद हुई। आरोपियों से लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वे कोई वैध अनुमतिप्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने दातारसिंह पुत्र अनोपसिंह निवासी देवड़ा देवड़ा (जैसलमेर), सवाईसिंह पुत्र सगतसिंह और दलपतसिंह पुत्र पदमसिंह निवासी रामसर (बाड़मेर) को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About The Author

You cannot copy content of this page