• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रीको पुलिस ने 503 कार्टून अवैध शराब पकड़ीःचंडीगढ़ से गुजरात जा रही खेप जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 19, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-रीको पुलिस ने आबूरोड में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही 503 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बुधवार को की गई।

एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के नेतृत्व में गठित टीम ने मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान इसखेप को पकड़ा।पुलिस ने बताया कि मावल पुलिस चौकी पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गुजरात की ओर जा रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। जांच करने पर ट्रक के अंदर गुप्त बॉक्स बने मिले, जिनमें मिट्टी के नीचे चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप छिपाई गई थी।

शराब लाने और सप्लाई देने के संबंध में पूछताछ जारी

ट्रक चालक लाडूराम पुत्र भाखराम विश्नोई, निवासी तेतरोल, पुलिस थाना चितलवाना, जिला जालोर के पास शराब से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने 503 कार्टून अवैध शराब जब्त कर लाडूराम को गिरफ्तार कर लिया।उससे शराब लाने और सप्लाई देने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

आबूरोड रीको पुलिस द्वारा पांच दिन के भीतर शराब तस्करी के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के साथ सउनि भवानीसिंह, कांस्टेबल दिलीपसिंह, बाबूसिंह, प्रकाश, पवनसिंह, राजूराम और जूठाराम शामिल थे।

Previous Post

सांचौर-भीनमाल से चोरी हुई यात्री बस सांचौर में पकड़ी:पार्सल बेचते युवक को लोगों ने घेरा, आरोपी बस छोड़ फरार

Next Post

अज्ञात हमलावर ने युवक को मारी गोलीः माउंट आबू की नक्की लेक पर वारदात, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Next Post

अज्ञात हमलावर ने युवक को मारी गोलीः माउंट आबू की नक्की लेक पर वारदात, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page