• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 18, 2026
in Local
0
आबूरोड में दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड में दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन सशक्तिकरण का संकल्प।

नगर मंडल आबूरोड द्वारा साईं बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

कार्यशाला का शुभारंभ 17 मार्च को दोपहर 3 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुश्री मीनाक्षी शर्मा द्वारा वर्ग गीत से हुई, जबकि महामंत्री भगवती सिंह ने मंच संचालन करते हुए प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की।दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न वक्ताओं ने संगठन की नीति-रीति, इतिहास, कार्यपद्धति एवं संगठनात्मक संरचना पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया

।वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन के सिद्धांतों को आत्मसात कर उसे और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला के उपरांत अतिथियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं संगठन के इतिहास से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को अपनाते हुए उसे मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। अंत में मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल ने सभी वक्ताओं, सहयोगी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ कार्यशाला में सभी मण्डल पदाधिकारी, जिला  पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण , पूर्व पदाधिकारीगण, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र सयोंजक , मोर्चो के पदाधिकारी,   एवं पार्टी के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे उपस्थित थे

Previous Post

आबू रोड रेलवे स्टेशन के बाहर से अवैध शराब जब्तः लावारिस खड़ी अल्टो कार से पेटी हुई बरामद, आरोपी की तलाश जारी

Next Post

स्कूल बसों की आकस्मिक जांच, चार बसों का चालानः क्षमता से अधिक बच्चे मिलने पर स्कूल प्रशासन को सख्त हिदायत

Next Post
स्कूल बसों की आकस्मिक जांच, चार बसों का चालानः क्षमता से अधिक बच्चे मिलने पर स्कूल प्रशासन को सख्त हिदायत

स्कूल बसों की आकस्मिक जांच, चार बसों का चालानः क्षमता से अधिक बच्चे मिलने पर स्कूल प्रशासन को सख्त हिदायत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page