PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
मृतक मोरथला निवासी अर्जुन पुत्र मोहन है। उन्हें दो दिन पहले पेट दर्द की शिकायत के चलते आकराभट्टा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।परिजनों का आरोप है कि देर रात अर्जुन को एक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उनके मुंह से झाग निकलने लगे और कुछ ही समय बाद उनकी मौत हो गई।
युवक की मौत के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल के पास जमा हो गए। उन्होंने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है और अस्पताल पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

