PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड । सदर थाना क्षेत्र में उदयपुर से बहन से मिलने आई 12 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दी और बताया कि नाबालिग उदयपुर से बहन से मिलने आबूरोड आई थी। 15 अक्टूबर को गांव के ही दो युवक नाबालिग को उठाकर कुएं पर ले गए और दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाबालिग को दोनों युवक बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर भाग गए।

