आबुरोड- मोटरसाईकिल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाईकिल बरामद
PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा/खीमाराम मेवाडा
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबुरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर चोरी करने वाले अभियुक्त को दस्तयाब कर चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की गई।
घटना विवरणः-दिनांक 13.02.2026 को प्रार्थी सुरेश कुमार ने एक लिखित रिपोर्ट वास्ते कायमी मुकदमा हेतु पेश की कि मेरी हिरो-होण्डा स्पलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल नम्बर आरजे-16-एसडी-6461 काले रंग की दिनांक 0510.2025 को आन्देश्वर मंदिर के पास एल.एन.टी. प्लान्ट के आगे आबूरोड से मेरी मोटरसाईकिल को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गया वगैरा रिपार्ट पर प्रकरण संख्या 54/13.02.2026 मामला धारा 303 (2) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः-प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए घटना करने वाले मुल्जिमान की तलाश हेतु थानाधिकारी आबूरोड शहर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल, घटनास्थल के आसपास व मुल्जिमान के आने व जाने के सम्भावित रास्तों में लगे कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। खास मुखाबिर की सुचना से दौराने नाकाबन्दी नोनाराम को मोटरसाईकिल सहित दस्तयाब कर बाद पुछताछ के नोनाराम ने दिनांक 05.10. 2025 को आन्देश्वर मंदिर के पास एल.एन.टी. प्लान्ट के आगे आबूरोङ से चोरी गई हिरो-होण्डा स्पलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल नम्बर आरजे-16-एसडी-6461 को चोरी करना बताया व मोटरसाईकिल को बरामद कर मुल्जिम नोनाराम को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसधांन जारी है।
तरीका वारदातः अभियुक्त नोनाराम जो नजदीकी शहर व आस-पास के गांव में घुमता रहता हैऔर अधिकतर हिरो/होण्डा कम्पनी/एक्टीवा की अच्छी मोटरसाईकिलों को देखकर मास्टर चाबी से मोटरसाईकिल का लॉक खोलकर चोरी कर भाग जाता है जो अपने सुविधानुसार मोटरसाईकिलो को छिपाकर रखता है और कोई ग्राहक मिलते ही तुरन्त सस्ते भाव में बेच देता हैं।
नाम पता अभियुक्तः नोनाराम पुत्र भूराराम जाति गरासिया उम्र 22 साल निवासी बिचलीफली खारा पुलिस थाना आबूरोड रिक्को जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1 श्रवणसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोड शहर।
2 ओमप्रकाश कानि न. 340 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
3 सकाराम कानि न. 1057 पुलिस थाना आबूरोड शहर।

