• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-मिनी टक से एक करोड़ की 20 किलो 696 ग्राम अफीम बरामद एक अभियुक्त गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

> जिला पुलिस सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही> मिनी टक से 20 किलो 696 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार> जब्त मादक पदार्थ की कीमत एक करोड से अधिक आंकी गई है।

सिरोही-डॉ. अजेय सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा पंचायत चुनाव के मध्यनजर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के हेतु लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  जितेन्द्रसिंह राठौङ वृताधिकारी वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में  लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 29-10-2026 को शाम के समय मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थ अफीम के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए एक मिनी ट्रक से 20 किलो 696 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद कर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किये गये है।

घटनाः- पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस मुख्यालय जयपुर राजस्थान द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के नेटवर्क को तोडने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड रीको पुलिस द्वारा लगातार सघन गश्त एवं नाकाबंदी करते हुए अवैध मादक पदार्थ के धंधे में संलिप्त अपराधियों की गतिविधी पर नजर रखी जा रही थी। दिनांक 29-10-2026 को मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान मिनी ट्रक नम्बर RJ-09-GE-6607 को रोककर नियमानुसार चैकिंग की गई तो ट्रक के अन्दर केबिन में एक बेग के अन्दर भारी मात्रा में अफीम पाया गया। इस पर ट्रक चालक महादेव प्रजापत के कब्जे से ट्रक में मिले कुल 20 किलो 696 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम को बरामद कर ट्रक को जब्त किया गया। मुल्जिम महादेव ने प्रारम्भिक पूछताछ ने बरामदशुदा अफीम नीमच मध्यप्रदेश से लेकर आना व सिद्धपुर गुजरात में सप्लाई देना बताया है। इस घटना के सम्बंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार मुल्जिमः महादेव प्रजापत पुत्र देवानंद जाति प्रजापत उम्र 24 साल निवासी गांव धराङ पुलिस थाना बिलपान जिला रतलाम मध्यप्रदेश

पुलिस टीमः-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. भवानीसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको (विशेष भूमिका)
3. बाबूसिंह कानि.न. 742 पुलिस थाना आबूरोड रीको (विशेष भूमिका)
4. दिलीपसिंह कानि.न. 850 पुलिस थाना आबूरोड रीको (विशेष भूमिका)
4. ओमप्रकाश कानि. न. 158 पुलिस थाना आबूरोड रीको
5. मालदेव कानि.न. 10 पुलिस थाना आबूरोड रीको
6. अरुणसिंह चालक कानि.न.701 पुलिस थाना आबूरोड रीको

Previous Post

दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी सही तौल, नए नियम लागू

Next Post

कोलवाडा बूथ पर 108 वर्षीय माली बाई गरासिया ने किया मतदान, बीसीएमओ ने विल चेयर पर बैठाया बुजुर्ग मतदाता को

Next Post
कोलवाडा बूथ पर 108 वर्षीय माली बाई गरासिया ने किया मतदान, बीसीएमओ ने विल चेयर पर बैठाया बुजुर्ग मतदाता को

कोलवाडा बूथ पर 108 वर्षीय माली बाई गरासिया ने किया मतदान, बीसीएमओ ने विल चेयर पर बैठाया बुजुर्ग मतदाता को

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page