PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में मावल चौकी पर शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 673 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार दिखी। पुलिस ने कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली, जिसमें 673 ग्राम अवैध अफीम का दूध मिला।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अशोक कुमार (32), पुत्र हंजारीराम विश्नोई, निवासी रणोदर, थाना चितलवाना, जिला जालौर और मालाराम (39), पुत्र किशनाराम विश्नोई, निवासी सियाको की ढाणी, थाना पालड़ी सोलंकियान, जिला सांचौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद अफीम के दूध के साथ-साथ आरोपियों के वाहन को भी जब्त कर लिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ जारी है।

