PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-सदर पुलिस थाने में एक युवक और महिला ने एक दूसरे के खिलाफ क्रॉस मामले दर्ज करवाए हैं। महाराष्ट्र निवासी महिला ने दी रिपोर्ट में बताया कि पहचान कुछ समय पहले अजय निवासी आबूरोड से हुई। वह आबूरोड आती तो अजय रुकवाया था। दोनों में पहचान हुई। 2 साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। शादी का बोलने पर मना कर दिया। परिवादी अजय ने जरिए कोर्ट इस्तगासा पेशकर थाने में रिपोर्ट दी और बताया कि महाराष्ट्र निवासी महिला की उससे पहचान हुई। महिला ने अजय से 5 लाख रुपए मांगे। पैसे नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकियां देती रहीं। पैसे नहीं देने पर महिला ने युवक पर ज तेजाब डालकर मारने का प्रयास किया।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
आबूरोड शहर की सदर थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि 29 नवंबर को महिला ने थाने में आकर रिपोर्ट दी और बताया कि परिचित युक्क ने उसके साथ रात्रि के समय घर में घुस दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार था। आरोपी बाबूराम पुत्र जीवाजी निवासी जाम्बुड़ी को महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है।