आबूरोड़-फैक्ट्री में मशीन से मजदूर की मौतः काम करते समय चपेट में आया, मौके पर ही दम तोड़ा
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड़, सिरोही-आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के तलहटी स्थित मॉडर्न इंसुलेटर औद्योगिक इकाई में मंगलवार को एक मजदूर की मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मजदूर मुकेश रोजाना की तरह फैक्ट्री में मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही आबूरोड सदर थानाधिकारी प्रदीप डांगा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी में रखवाया है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

