आबुरोड-लुनियापुर डीएफसी ट्रैक के पास लगी आगः दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार; दमकल ने एक घंटे में पाया काबू
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के लुनियापुर क्षेत्र में डीएफसी रेलवे ट्रैक के पास सोमवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
आग डीएफसी रेलवे ट्रैक के समीप भड़की, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही नगर पालिका आबूरोड की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। तेज गर्मी और आग की तीव्र लपटों के बावजूद, फायर कर्मियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
इस अभियान में फायर कर्मी मोहम्मद युनुस, चिराग परिहार, अरुण चांवरिया, कमलेश मारू और नवीन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

