आबुरोड-लड़की से बदसलूकी, युवक गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-कालिका पेट्रोलियम यूनिट आबूरोड की महिला कांस्टेबल सुगना, सुंदर, सुलोचना, कमला ने मंगलवार को गश्त के दौरान ऑपरेशन गरिमा के तहत शांति कुंज पार्क से एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक टीम गश्त पर शांति कुंज पार्क पहुंची। वहां एक युवक आम लोगों के सामने एक लड़की के साथ गलत हरकत कर रहा था। आने-जाने वाली लड़कियों पर गलत कमेंट कर रहा था।

