PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-दिल्ली में 24 मई को आयोजित होने वाले “जनजाति सांस्कृतिक समागम” में शामिल होने के लिए सिरोही जिले के आबूरोड और पिंडवाड़ा क्षेत्र से 1500 से अधिक जनजाति समाज के लोग विशेष ट्रेनों से रवाना हुए। यह सम्मेलन नई दिल्ली के लाल किला मैदान में होगा।
शुक्रवार रात आबूरोड रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में जनजाति समाज के लोग एकत्र हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जनजाति संस्कृति, परंपराओं, अधिकारों और सामाजिक एकता को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करना है।
सम्मेलन में जनजाति समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।


