• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड-मारवाड़ के रास्ते चलेगी, साबरमती जैसलमेर सुपरफास्ट, 5 ट्रेनें प्रभावित, 1 रद्द, 2 आंशिक रद्द और 2 के मार्ग बदले

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 13, 2026
in Local
0
आबूरोड-मारवाड़ के रास्ते चलेगी, साबरमती जैसलमेर सुपरफास्ट, 5 ट्रेनें प्रभावित, 1 रद्द, 2 आंशिक रद्द और 2 के मार्ग बदले

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-समदड़ी-लूनी रेलखंड के बीच सतलाना यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते रविवार को 5 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेल प्रशासन फाटक संख्या 227 पर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य कर रहा है। इसके लिए किए जा रहे ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि इस दौरान 1 ट्रेन रद्द, 2 आंशिक रूप से रद्द और 2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि रविवार को ट्रेन संख्या 74839, भगत की कोठी-बाड़मेर डेमू रद्द रहेगी, जबकि सोमवार को ट्रेन संख्या 74840 बाड़मेर-भगत की कोठी डेमू का संचालन नहीं होगा।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 14896, बाड़मेर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रविवार को भगत की कोठी तक नहीं जाकर समदड़ी तक संचालित होगी।

वहीं ट्रेन संख्या 14893, भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस भगत की कोठी के स्थान पर समदड़ी से पालनपुर के बीच चलेगी।

साबरमती-जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से

साथ ही 14 जून को ट्रेन संख्या 20485/20486 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस को महेसाना-मारवाड़ जंक्शन-लूनी के परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

परिवर्तित मार्ग में ट्रेन ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, सुमेरपुर, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़ जंक्शन और पाली मारवाड़स्टेशनों पर ठहराव करेगी। जबकि पाटन, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मोकलसर, समदड़ी और ढुंदाड़ा स्टेशनों पर नहीं जाएगी।

Previous Post

तखतगढ-रेल्वे रेिजर्वेशन टिकट कराने में कोटा प्रणाली नियम को हटाने की उठी मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page