• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

28 मई को मनाया जाएगा ईद उल अजहाः सुबह 7.30 बजे अदा होगी नमाज, तैयारियों को लेकर बैठक की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में ईद उल अजहा का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर ईद की नमाज सुबह 7.30 बजे आबूरोड आबकारी स्थित ईदगाह में अदा की जाएगी।

ईद उल अजहा पर्व की तैयारियों को लेकर मुस्लिम वक्फ कमेटी की एक बैठक ईदगाह परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर हाजी सलीम खान ने की, जिसमें ईद पर्व से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

सभी मस्जिदों के मौलानाओं की राय के आधार पर नमाज का समय निर्धारित किया गया। बैठक के बाद, कमेटी के सदस्यों ने ईदगाह पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नमाज की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

बैठक में सदर हाजी सलीम खान, सचिव शौकत नागौरी, नायब सदर गरीब मोहम्मद, लईक अहमद, एडवोकेट रईश कुरैशी, हाजी आबिद अली, सलीम कायमखानी, आजाद कायमखानी, हुसैन कायमखानी, शरीफ रंगरेज, रफीक मोयल, हाजी शमशेर खान, रुस्तम भाई, मोईनुद्दीन मोयल सहित कमेटी के अन्य सदस्य और शहर व आसपास की सभी मस्जिदों के मौलाना मौजूद रहे।

Previous Post

श्री वैष्णोदेवी माता मंडल द्वारा 7 जून को सेवाड़ी में आयोजित होगा रक्तदान शिविर

Next Post

बीमा कंपनी की लापरवाही पर कंज्यूमर कोर्ट का आदेशः जेसीबी मालिक को मरम्मत राशि, जुर्माना और ब्याज देने के आदेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page