आबुरोड गेस्ट हाउस में युवक का शव मिलाः काम के सिलसिले में आया था
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के मानपुर स्थित कैलाश गेस्ट हाउस में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के निवासी 35 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है। वह कुछ दिनों से इस गेस्ट हाउस में रुका हुआ था और कामकाज के सिलसिले में आबूरोड आया था।
गेस्ट हाउस के संचालकों ने सुबह कपिल को नहीं उठते देखा। जब उन्होंने जांच की, तो वह उल्टे मुंह सोया हुआ मिला और उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद गेस्ट हाउस संचालकों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार, संभवतः रात में उसकी तबीयत खराब हुई होगी और अचानक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
