• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबू रोड में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आगःमैकेनिक ने सीट तोड़कर कनेक्शन काटे, बैटरी निकाली

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 17, 2026
in Local
0
आबू रोड में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आगःमैकेनिक ने सीट तोड़कर कनेक्शन काटे, बैटरी निकाली

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबू रोड के मुख्य मार्ग पर एक ई-स्कूटी में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। राहगीरों ने अपने वाहन कुछ दूरी पर ही रोक दिए। देखते ही देखते स्कूटी से तेज धुआं उठने लगा और वह जलने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहन आयरन स्टोर के मालिक मोहन प्रजापत अपनी स्कूटी से जा रहे थे। अरबुद स्कूल के बाहर उनकी स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा। राहगीरों ने जब स्कूटी चालक को इस बारे में बताया तो उन्होंने अपनी स्कूटी सड़क के किनारे खड़ी कर दी।

काफी देर तक स्कूटी से धुआं निकलता रहा, जो दूर-दूर तक फैल गया। कुछ समय बाद स्कूटी चालक ने अपने एक परिचित को बुलाया। इसके बाद एक मैकेनिक मौके पर पहुंचा। मैकेनिक ने स्कूटी की सीट तोड़कर किसी तरह उसके कनेक्शन काटे और बैटरी हटाई। बैटरी हटाए जाने के बाद स्कूटी से धुआं निकलना बंद हो गया।

मिस्त्री ने बताया कि स्कूटी में आग लगने का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, समय रहते बैटरी हटाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया, लेकिन स्कूटी को काफी क्षति पहुंची है।

Previous Post

सिरोही में 3 अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौतः ब्रेकर पर बाइक उछलने से गिरी गर्भवती महिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Next Post

चाचौड़ी में लेपर्ड की दहशत से मिली राहत, लेपर्ड हुआ पिजरे में कैद

Next Post
चाचौड़ी में लेपर्ड की दहशत से मिली राहत, लेपर्ड हुआ पिजरे में कैद

चाचौड़ी में लेपर्ड की दहशत से मिली राहत, लेपर्ड हुआ पिजरे में कैद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page